बुरहानपुर में शिया समुदाय का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, खामेनेई को बताया मानवता का नेताबुरहानपुर के सिंधीपुरा स्थित इमामिया मस्जिद के बाहर शिया मुस्लिम समुदाय ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन पर गहरा शोक जताया — प्रदर्शन में बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी शामिल हुए।
शिया समुदाय के धर्मगुरू इमाम मोहम्मद हसन अख्तर ने खामेनेई को केवल मुसलमानों का नहीं बल्कि पूरी मानवता का नेता बताया और अमेरिका-इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
समुदाय ने संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की — अमेरिका और इजरायल द्वारा किए जा रहे हमले तत्काल बंद कराए जाएं और दोनों देशों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।इमाम ने याद दिलाया कि 2014 में ISIS द्वारा बगदाद में बंधक बनाई गई 50 भारतीय नर्सों को सुरक्षित रिहा कराने में खामेनेई ने अहम भूमिका निभाई थी —
यही भारत-ईरान के पुराने रिश्तों की मिसाल है।ऑल इंडिया शिया मुस्लिम समाज के म.प्र. अध्यक्ष इफ्तेखार अली जॉनी पहलवान ने बताया — खामेनेई की शहादत की खबर के बाद से शिया समुदाय के घरों में चूल्हे नहीं जले, पूरा समाज गमजदा है।शोक प्रदर्शन की BJP नेताओं द्वारा की जा रही आलोचना पर शिया नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा — “इससे उनकी असलियत जनता के सामने आ रही है, वे बौखलाए हुए हैं।”