Shilpa Shinde Says Dipika Kakar Ibrahim A Fake Makkhi Dipika Gives A Befiting Reply | Viral : शिल्पा शिंदे ने दीपिका कक्कड़ को कहा ‘फेक मक्खी’, दीपिका ने दिया ये जवाब

Viral : शिल्पा शिंदे ने दीपिका कक्कड़ को कहा 'फेक मक्खी', दीपिका ने दिया ये जवाब



दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के ‘बिग बॉस 12’ जीतने से जहां उनके फैंस में खुशी की लहर है वहीं बिग बॉस 11 की विनर रहीं शिल्पा शिंदे को लगता है श्रीसंत के हारने और दीपिका के जीतने से झटका लगा है. शिल्पा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इशारों में दीपिका को फेक बता दिया है, जबकि श्रीसंत को हीरो.

शिल्पा ने दीपिका के विनर बनने के बाद ट्विटर पर लिखा- ”आजकल प्रोडक्ट बनावटी होते हैं. यहां तक मक्खी मारने के भी. सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है. मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही. आखिर में मक्खी जीत गई. इसलिए ट्रॉफी भी ब्रेक हो गई”

जैसा कि आपको पता है कि कलर्स के शो ‘ससुराल सिमर का’ में दीपिका का किरदार सिमर शो के एक ट्रैक के दौरान मक्खी बन गई थी. अब शिल्पा का मक्खी वाला पोस्ट साफ इशारा कर रहा है कि उनका निशाना दीपिका की तरफ ही है.

वहीं जब दीपिका से शिल्पा शिंदे के मक्खी वाले पोस्ट पर सवाल पूछा गया. तो उन्होंने कहा कि ‘मुझे नहीं पता शिल्पा मुझसे अपसेट क्यों है? मैं उनके ओपिनियन की इज्जत करती हूं. कुछ भी आप करते तो कुछ आपको सपोर्ट करते हैं और कुछ नहीं. इसलिए वह उनके विचार है कि मैं फेक हूं. दर्शकों को पता है कि वह किसको जिता रहे है. इतने सारे लोगों से मिली हूं और सभी कह रहे हैं आपने बहुत अच्छे से खेला. इसी वजह से यह ट्रॉफी आज मेरे पास है’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here