Shiv Sena Says should be action against who are spreading hate on Social media – आप (फेसबुक) कारोबार करने आए हैं, नैतिकता-नियमों का पालन तो करना ही होगा : शिवसेना

शिवसेना ने फेसबुक से कहा- आप यहां कारोबार करने आए हैं.

खास बातें

  • फेसबुक विवाद पर शिवसेना का बयान
  • ‘नफरत फैलाने वालों पर हो कार्रवाई’
  • ‘सोशल मीडिया पर बदनाम करना बना धंधा’

नई दिल्ली :

शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंच पर नफरत फैलाने वालों और देश को तोड़ने की बातें करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, भले ही वे किसी भी पार्टी से नाता रखते हों.  शिवसेना ने कहा कि फेसबुक जैसी कम्पनियां केवल इस लिए नफरत फैलाने वाले किसी व्यक्ति को नजरअंदाज नहीं कर सकती क्योंकि वह सत्तारूढ़ पार्टी से है.  पार्टी ने सोशल मीडिया मंच से कारोबार के नियमों और नैतिकता का पालन करने को कहा है. अमेरिका के समाचारपत्र ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने खबर प्रकाशित की थी कि फेसबुक बीजेपी के कुछ नेताओं पर घृणा भरे भाषण के नियमों को लागू करने में अनदेखी करता है, जिसके बाद कांग्रेस ने आरोपों की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) कराने की मांग की. कांग्रेस ने कहा कि इससे भारतीय लोकतंत्र को खतरा है और इसकी जांच जरूरी है.

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here