शिवराज सरकार ने लोकतंत्र के सेनानियों की बढ़ाई सम्मान निधि, ₹30 हज़ार की

  • लोकतंत्र के सेनानियों के सम्मान में शिवराज सरकार ने लिया बड़ा फैसला

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है। लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि राशि बढ़ाकर ₹30000 कर दी है। लोकतंत्र सेनानियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह ऐलान किया है। सम्मेलन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकतंत्र सेनानियों का  का अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सेनानियों को ₹25000 की राशि दी जाती है जिसे बढ़ाकर अब हम ₹30000 कर रहे हैं।
सम्मेलन में अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि उस विचार का सम्मान है जिसने लोकतंत्र को बचाया है। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here