SHO आत्महत्या केस में गहलोत सरकार कर सकती है सीबीआई जांच की अनुशंसा – Suicide of vishnudatta vishnoi sho of churu district rajasthan chief minister ashok gehlot investigating

  • राजगढ़ SHO विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या मामला
  • सीएम अशोक गहलोत ने मामले में जांच की सहमति दी
  • राज्य सरकार कर सकती है सीबीआई जांच की अनुशंसा

राजस्थान में चुरू जिले के राजगढ़ के एसएचओ विष्णुदत्त विश्नोई की आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीबीआई समेत किसी भी एजेंसी से जांच की सहमति दे दी है. परिवार वालों की जांच की मांग पर सीएम सहमत हो गए हैं. चुरू के राजगढ़ थाना प्रभारी विष्णुदत्त विश्नोई ने आत्महत्या कर ली थी.

मुख्यमंत्री आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में सोमवार को जांच का फैसला लिया गया. राज्य सरकार किसी अन्य पुलिस अधिकारी को जांच टीम में शामिल कर सकती है. प्रकरण की सीबीआई और न्यायिक जांच कराने के लिए सरकार सैद्धांतिक रूप से सहमत है. बताया जा रहा है कि सरकार मामले की सीबीआई जांच की भी अनुशंसा कर सकती है.

ये भी पढ़ें-चुरू में भीषण सड़क हादसा, कार सवार 5 लोगों की मौत

परिवार के लोग जो भी इस मामले में एकमत होकर सुझाव देंगे राज्य सरकार उस पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है. बैठक में मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण की की समीक्षा. मीटिंग में मुख्य सचिव डी बी गुप्ता, एसीएस होम राजीव स्वरूप, डीजीपी भूपेंद्र सिंह और एडीजी बीएल सोनी मौजूद थे.

गोल्डन मैन की हत्या का मुख्य आरोपी कोरोना पॉजिटिव

इससे पहले, राजस्थान में जोधपुर जिले के बिलाड़ा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण सिंह राठौड़ सीरवी उर्फ गोल्डन मैन की हत्या का मुख्य आरोपी उमेश सोनी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. आरोपी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था.

ये भी पढ़ें-लॉकडाउन 5.0: राजस्थान में खुलेंगे सभी दफ्तर, शॉपिंग मॉल-होटल रहेंगे बंद

पकड़े जाने के बाद इस आरोपी के संपर्क में कई पुलिस अधिकारी रहे. इसके कोरोना पॉजिटिव आने से सभी में खलबली मच गई. गौरतलब है कि गोल्डन मैन की हत्या और सवा किलो से अधिक सोना लूटने की वारदात का सोजत सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को ही पर्दाफाश किया था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here