जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में पिता की सर्पदंश से मौत के बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि गांव निवासी बसंत कोल को सांप के काटने के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पिता का शव घर पहुंचने से पहले ही उनकी नाबालिग बेटी लक्ष्मी कोल की मौत हो गई। परिजन पिता और बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से किशोरी के शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगा।
बाइट — सूर्यकांत शर्मा, एडिशनल एसपी जबलपुर


