टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali bhagya) की ‘प्रीता’ यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने पिछले साल नवंबर महीने में अपने बॉयफ्रेंड राहुल नागल से शादी की है। शादी के बाद से ही न केवल श्रद्धा का चेहरा काफी दमकने लगा है बल्कि वह ज्यादातर सूट-साड़ियों में ही नजर आ रही हैं। हालांकि, फैंस को भी श्रद्धा का यह अवतार काफी पसंद आ रहा है। तभी तो जब भी यह खूबसूरत बाला इंडियन स्टाइल के कपड़े पहनकर तैयार होती है, तो पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर लेती हैं। इस बार भी इस बाला को ऐसे कॉम्बिनेशन में देखा गया, जो उन्हें सुपर गॉर्जियस लुक दे रहा था। इसमें वह इतनी अट्रैक्टिव लग रही थीं कि उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया। (फोटोज- श्रद्धा आर्या इंस्टाग्राम)
Source link