श्री रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न, छतरपुर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था

छतरपुर:श्री रामनवमी के अवसर पर नगर में आयोजित भव्य शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए छतरपुर पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए।पुलिस अधीक्षक अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने पूरे आयोजन की लगातार मॉनिटरिंग की और शहर में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पूरे कार्यक्रम की निगरानी सीसीटीवी कंट्रोल रूम, मोबाइल सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों और वीडियोग्राफी के माध्यम से की गई। संदिग्ध एवं अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई।शोभायात्रा रामलीला मैदान गल्ला मंडी से शुरू होकर गांधी चौक, महल तिराहा, छत्रसाल चौक, आकाशवाणी तिराहा, बस स्टैंड, फव्वारा चौक व हटवारा बाजार होते हुए पुनः गांधी चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई।ड्यूटी में राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना बल, रक्षित केंद्र, सशस्त्र बल, महिला पुलिस और QRT टीम तैनात रही। साथ ही यातायात व्यवस्था के लिए वैकल्पिक मार्गों की समुचित व्यवस्था की गई।पुलिस की सतर्कता और प्रशासनिक समन्वय के चलते पूरा आयोजन सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here