Side side effects of salt: 1 दिन में सिर्फ इतने ग्राम खाना चाहिए नमक, अधिक मात्रा में खाने से होंगी कैंसर जैसी ये 6 बीमारियां – know the top 6 side effects of excessive intake of salt

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

1 दिन में सिर्फ इतने ग्राम खाना चाहिए नमक, अधिक मात्रा में खाने से होंगी कैंसर जैसी ये 6 बीमारियांहमारे घर के खाने में अगर कभी-कभी नमक की मात्रा कम हो जाती है तो वह खाना बेस्वाद लगने लगता है। इसकी पूर्ति करने के लिए कुछ लोग अतिरिक्त नमक ले लेते हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो प्रतिदिन खाने के अलावा सलाद और अन्य माध्यमों से भी नमक की मात्रा का सेवन करते हैं। अधिक मात्रा में नमक का सेवन कई प्रकार की ऐसी गंभीर बीमारियों को दावत देता है, जिसके कारण लाइलाज बीमारियां आपके शरीर में पनपने लगती हैं। यहां आपको ऐसी ही बीमारियों के बाद बताया जाएगा जो ज्यादा नमक खाने के कारण हो सकती हैं।

​हृदय रोग

नमक का अधिक सेवन करने के कारण हृदय की मांसपेशियों में ज्यादा खिंचाव होता है। इसके कारण यह कोशिकाएं स्वत: बढ़ने लगती हैं और हृदय की कार्यप्रणाली में बाधा पहुंचती है। इसके बाद हृदय के कई सारे फंक्शन ठीक तरीके से कार्य करने में सक्षम नहीं रहते हैं। इसका घातक परिणाम कई प्रकार के हृदय रोगों का खतरा कई गुना तक बढ़ा देता है।

​स्ट्रोक

कई लोग स्ट्रोक का शिकार बड़ी आसानी से हो जाते हैं। यह हमारे सिर में सबसे ज्यादा घातक साबित होता है और एक बिजली के झटके की तरह हमें महसूस होता है। वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार नमक का अधिक मात्रा में किया गया सेवन स्ट्रोक का प्रमुख कारण माना जाता है। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है उन्हें को खासतौर पर नमक का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे स्ट्रोक का खतरा और भी बढ़ सकता है।

​हाई ब्लड प्रेशर

सबसे पहले जिस मेडिकल कंडीशन की चपेट में आप आ सकते हैं वह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। इसे हाइपरटेंशन के नाम से भी जाना जाता है और हर साल इसकी वजह से भारत में हजारों लोगों की मौत होती है। नमक का अधिक सेवन करने के कारण सीधे रूप से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में नमक ना खाएं और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचे रहें।

​सिरदर्द

सिरदर्द की समस्या तो आज के समय में एक आम बन चुकी है, जिसका अधिकतर घरेलू तरीके से ही उपचार किया जा सकता है। यहां आपको बता दें कि ज्यादा मात्रा में किया गया नमक का सेवन भी सिरदर्द का प्रमुख कारण माना जाता है। इसमें जरा सी लापरवाही के कारण यह माइग्रेन का रूप भी ले सकता है, जो कि सिर दर्द की एक भयानक स्थिति है। इसलिए जिन लोगों में सिर दर्द की समस्या है, उन्हें नमक का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

​किडनी स्टोन

किडनी स्टोन कई प्रकार की मेडिकल कंडीशन के बाद उत्पन्न होती है। यूरिन के जरिए अगर हमारे तो यह क्रिस्टल के रूप में हमारी किडनी में इकट्ठा होने लगता है। नमक का अधिक सेवन करने के कारण ही यह समस्या उत्पन्न हो सकती है। वहीं, जिन लोगों को पहले से ही किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें तो निश्चित रूप से ही सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

​पेट का कैंसर

जिन लोगों को नमक धिक मात्रा में खाने की आदत है, उन्हें पेट के कैंसर का खतरा भी सबसे ज्यादा होता है। इसका एक कारण यह है कि नमक के सेवन के कारण शरीर में कई प्रकार की मिल जाता है। इसके बाद यह मुख्य रूप से पेट को ही नुकसान पहुंचाना शुरू करती हैं। कभी-कभी स्थिति गंभीर हो जाने पर यह पेट के कैंसर का रूप भी ले सकती हैं।

​दिन में केवल इतनी मात्रा का करें सेवन

नमक का अधिक सेवन करने के कारण होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों से बचे रहने के लिए आपको एक दिन में केवल और केवल 5 ग्राम नमक की मात्रा का सेवन करना चाहिए। दरअसल, अधिक मात्रा में किया गया नमक का सेवन आपको ऊपर बताई कई बीमारियों का शिकार बड़ी आसानी से बना देगा। डॉक्टरों की मानें तो उनका भी यही कहना है कि एक दिन में 5 ग्राम से अधिक मात्रा का सेवन करने से बचना चाहिए।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here