सिलवानी विधायक रामपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले 3 महीने में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायक रामपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। उन्हें राज्य स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रामपाल सिंह मध्य प्रदेश शासन में पूर्व मंत्री और वर्तमान में रायसेन जिले की सिलवानी से विधायक हैं। योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में राज्य स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम समिति का अध्यक्ष रामपाल सिंह को नामांकित करने की बात कही है। आपको बता दें कि 2018 से पहले रामपाल सिंह मध्यप्रदेश शासन में मंत्री थे। उनके पास बेहद महत्वपूर्ण लोक निर्माण विभाग एवं विधि विधायी कानून विभाग था, लेकिन साल 2018 में सरकार जाने के बाद से वे बिना मंत्री पद ही थे। लेकिन जब दोबारा सरकार बनी तो ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को मं​त्रीपद दे दिया गया था, तब रामपाल सिंह बिना पद के ही रह गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here