Social Distance Must Be Maintain

{“_id”:”5e84e9a68ebc3e77a94710a4″,”slug”:”social-distance-must-be-maintain-lalitpur-news-jhs1637159106″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”u0938u093eu092eu093eu091cu093fu0915 u0926u0942u0930u0940 u0915u093e u092au093eu0932u0928 u0915u0930u0947u0902: u092eu0902u0921u0932u093eu092fu0941u0915u094du0924″,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”u0936u0939u0930 u0914u0930 u0930u093eu091cu094du092f”,”slug”:”city-and-states”}}

शेल्टर होम का निरीक्षण करते मंडलायुक्त।
– फोटो : LALITPUR

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

ललितपुर। मंडलायुक्त और जिले के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा ने नगर भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि अपने घर पर ही रहे, बाहर ना निकलें। सोशल डिस्टेसिंग को मेंटेन रखें, हाथों को साबुन से बार-बार धोएं। कोरोना जैसी महामारी को ब्रेक करने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि लोग अपने घर पर ही रहें।
उन्होंने बाहर से आने वाले शरणार्थियों के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए शेल्टर होम व कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। यहां आयुक्त ने मेडिकल टीम से स्क्रीनिंग की जानकारी ली, स्वयं की स्क्रीनिंग भी कराई। बताया गया कि अब तक लगभग तीन हजार लोग शेल्टर होम में रह चुके हैं, जिनकी स्क्रीनिंग की गई है। यहां पर ठहरने वाले लोगों के लिए फल एवं भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। हॉल में शरणार्थियों के लिए शयन कक्ष बनाए हैं, जिनमें गद्दे उपलब्ध हैं। उन्होंने शयन कक्षों को देखा। निर्देश दिए कि गद्दों को दिन के समय धूप में रखा जाए। कम्युनिटी किचिन का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। नगरवासियों के लिए आवश्यक वस्तुओं का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि नगर के सभी वार्डों एक-एक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया है। वार्डों में दुकानदारों, फल एवं सब्जी वालों को रजिस्टर्ड किया गया है, जो अपने क्षेत्र में आवश्यक सामग्री व फल, सब्जियां पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज, प्रधानाचार्या राबाइकॉ पूनम मलिक, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here