
नई दिल्ली:
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में एक नई वीडियो क्लिप सामने आई है. जिसमें देखा जा सकता है कि उन्हें डांस फ्लोर पर शराब पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा व्यक्ति सुधीर सांगवान की तरह दिख रहा है. जो फोगाट के दो सहयोगियों में से एक है. जिन्हें पुलिस द्वारा हत्या के मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किया है. पुलिस की तरफ से इस क्लिप का हवाला दिया गया है. पुलिस की तरफ से कहा गया है कि सुधीर सांगवान को सोनाली फोगाट को जबरन “कुछ पदार्थ” पिलाते हुए देखा गया है. पुलिस के अनुसार, सहयोगी उसे मरने से पहले होटल ग्रैंड लियोनी ले गए, जहां वे सभी ठहरे हुए थे.
यह भी पढ़ें
पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि जांच अधिकारी ने संबंधित परिसर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की, और यह पाया गया कि सुधीर, सोनाली को पानी की बोतल में कथित तौर पर कुछ पिलाने के लिए जबरदस्ती कर रहा है.बताते चलें कि गोवा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को और कथित तौर पर मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले एक संदिग्ध तस्कर को शनिवार को हिरासत में ले लिया.अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों ने अपने बयान में संदिग्ध से मादक पदार्थ खरीदने की बात ‘स्वीकार’ की थी, जिसके बाद संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर दत्ताप्रसाद गांवकर को अंजुना से हिरासत में ले लिया गया है.
अधिकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए एक अन्य व्यक्ति की पहचान कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स के रूप में हुई है, जहां फोगाट (42) रहस्यमय परिस्थितियों में अपनी मौत से पहले 22 अगस्त की देर रात पार्टी कर रही थीं.फोगाट को 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में उनके होटल से मृत अवस्था में लाया गया था
ये भी पढ़ें –
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी कांग्रेस, चिट्ठी से पार्टी में सियासी भूचाल
Source link

