sonu sood red suit: हैंडसम सोनू सूद का लाल सूट में डैशिंग अवतार, फैन्स बोले ‘आई लव यू सर’ – sonu sood handsome red suit look make fans go weak in knees

ऐक्टर सोनू सूद फॉर्मल वेअर में कितने हैंडसम दिखते हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन जो लोग इस बात को भूल गए हों, वो इस ऐक्टर के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट को देख सकते हैं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

सोनू सूद ने जिस तरह से प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की, उसने उन्हें लोगों के दिलों में एक खास जगह दे दी। सोशल मीडिया पर भी इस ऐक्टर के फोटोज को जबरदस्त लाइक्स और तारीफों भरे कॉमेंट मिलते हैं। ऐसे में जब सोनू ने अपनी एक डैशिंग लुक की तस्वीर शेयर की, तो फैन्स तो जैसे उन पर फिदा ही हो गए।

सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रेड कलर के सूट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने रेड ऐंड वाइट चेकर्ड शर्ट के साथ सिंगल ब्रेस्टिड ब्लेजर पहना था। इसमें वाइड नॉच कॉलर और टू बटन लेपल डिजाइन दी गई थी।

सोनू ने इस रेड ब्लेजर ऐंड शर्ट को ऑफ वाइट डेनिम के साथ मैच किया था। उनकी जींस में रिप्ड डिजाइन थी, जो उसे कूल लुक दे रही थी। ऐक्टर ने फॉर्मल शूज की जगह, लुक को कैजुअल टच देते हुए जींस के मैचिंग के स्नीकर्स पहने थे। इसके साथ सोनू सूद की ट्रिम्ड दाढ़ी और बाल उनके लुक को क्लीन फिनिश देते दिखे।

मिलिए सोनू सूद की बेस्ट फ्रेंड से, जिनका दिल है उनसे भी ज्यादा खूबसूरत

  • सोनू सूद जिस तरह से प्रवासी मजदूरों व मुंबई में फंसे अन्य लोगों के लिए मददगार बनकर सामने आए, उसने उन्हें सबका फेवरिट बना दिया है। इस नेक काम के लिए उन्हें रोज तारीफें और दुआएं मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस ऐक्टर की बेस्ट फ्रेंड भी खूबसूरत दिल की मालकिन हैं, जो ऐसिड अटैक विक्टिम, दिमागी रूप से कमजोर बच्चों और घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं का सामना करने वाले लोगों की हर तरह से मदद करती हैं?

  • कुलसुम शादाब Hothur Foundation की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। यह फाउंडेशन वंचित लोगों, ऐसिड अटैक सर्वाइवर्स और घरेलू हिंसा के शिकार लोगों की मदद करता है। फाउंडेशन को विभिन्न उद्योगों को इस नेक काम के लिए एक साथ लाने के लिए भी जाना जाता है। विकलांग बच्चों और वयस्कों के लिए लगभग एक दशक से ज्यादा काम करती आ रही इस संस्था ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

  • फाउंडेशन ने अपनी पहल Ara Lumiere शुरू की तो उसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। ऐसिड हमले में बचे लोगों की मदद करने के लिए इसके अंतर्गत पीड़ितों को इंडिपेंडेंट और प्रॉडक्टिव होने की ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े होकर फिर से समाज की मेन स्ट्रीमलाइन से जुड़ सकें।

  • इस परियोजना से जुड़ी टीम में ऐसिड अटैक सर्वाइवर्स शामिल हैं, जो हेड गियर्स और ऐक्सेसरीज बनाते हैं। Ara Lumiere के तहत होने वाली इनकी बिक्री से हुई पूरी कमाई सीधे श्रमिकों के पुनर्वास पर खर्च की जाती है। वहीं कुलसुम शादाब सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन भी देती हैं, जो उनके चिकित्सा उपचार और अन्य महत्वपूर्ण जरूरतों पर व्यय होता है।

  • इस परियोजना के माध्यम से, ऐसिड अटैक सर्वाइवर्स को प्रफेशनल्स द्वारा काउंसलिंग और गाइडेंस भी दिया जाता है। इन प्रतिभाशाली महिलाओं का शिल्प कौशल मिलान के फैशन वीक में भी देखने को मिला, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।

  • Hothur Foundation ने Colours of Hope परियोजना भी शुरू की थी। यह परियोजना अलग-अलग, मजेदार गतिविधियों के माध्यम से विशेष रूप से-विकलांग बच्चों को चिकित्सा प्रदान करती है। इनमें से एक अहम कदम है सेरेब्रल पाल्सी या डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों को रंगों के माध्यम से खुद को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना।

  • कुलसुम और सोनू सूद इन दिनों मिलकर डेली वेजर्स और घरेलू हिंसा के शिकार लोगों की मदद कर रहे हैं। कुलसुम ने एक स्टेटमेंट में स्थिति को लेकर कहा था, ‘लॉकडाउन शुरू होने के बाद से घरेलू हिंसा के मामलों में काफी वृद्धि हुई है। हिंसा पर विजय से उन महिलाओं को मदद मिलेगी जो अपने घर में फंसी हुई और ऐसी महिलाओं की कहानियां सुन इस स्थिति को फेस कर रहीं अन्य विमिन को भी प्रोत्साहना मिलेगी।’

  • सोनू ने कुलसुम को बर्थडे विश करते हुए उन्हें अपना बेस्ट फ्रेंड बताया था। साथ ही में वह अपनी इस दोस्त की नेक पहल और Hothur foundation के जरिए किए गए कामों की जमकर तारीफ करते भी दिख चुके हैं।

हैंडसम सोनू के इस लुक को लोगों ने ‘डैशिंग’ बताया। उन्होंने हार्ट, किस और फायर इमोजी से अपने इमोशन्स एक्सप्रेस किए। वहीं एक यूजर ने तो सोनू को ‘रेड वेलवेट’ तक बोल दिया। ऐसे भी कई यूजर्स रहे जिन्होंने सोनू के लिए कॉमेंट में ‘आई लव यू’ भी लिखा।

वैसे सोनू का सूट और ब्लेजर के लिए प्यार नया नहीं है। अपनी शानदार फिजीक को दिखाते हुए, यह ऐक्टर अक्सर इन कपड़ों में स्पॉट किया जाता है। हमें शायद यह लिखने की भी जरूरत नहीं कि इन लुक्स में सोनू कितने शानदार नजर आते हैं।

Web Title sonu sood handsome red suit look make fans go weak in knees(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here