ऐक्टर सोनू सूद फॉर्मल वेअर में कितने हैंडसम दिखते हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन जो लोग इस बात को भूल गए हों, वो इस ऐक्टर के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट को देख सकते हैं।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

सोनू सूद ने जिस तरह से प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की, उसने उन्हें लोगों के दिलों में एक खास जगह दे दी। सोशल मीडिया पर भी इस ऐक्टर के फोटोज को जबरदस्त लाइक्स और तारीफों भरे कॉमेंट मिलते हैं। ऐसे में जब सोनू ने अपनी एक डैशिंग लुक की तस्वीर शेयर की, तो फैन्स तो जैसे उन पर फिदा ही हो गए।
सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रेड कलर के सूट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने रेड ऐंड वाइट चेकर्ड शर्ट के साथ सिंगल ब्रेस्टिड ब्लेजर पहना था। इसमें वाइड नॉच कॉलर और टू बटन लेपल डिजाइन दी गई थी।
सोनू ने इस रेड ब्लेजर ऐंड शर्ट को ऑफ वाइट डेनिम के साथ मैच किया था। उनकी जींस में रिप्ड डिजाइन थी, जो उसे कूल लुक दे रही थी। ऐक्टर ने फॉर्मल शूज की जगह, लुक को कैजुअल टच देते हुए जींस के मैचिंग के स्नीकर्स पहने थे। इसके साथ सोनू सूद की ट्रिम्ड दाढ़ी और बाल उनके लुक को क्लीन फिनिश देते दिखे।
मिलिए सोनू सूद की बेस्ट फ्रेंड से, जिनका दिल है उनसे भी ज्यादा खूबसूरत
हैंडसम सोनू के इस लुक को लोगों ने ‘डैशिंग’ बताया। उन्होंने हार्ट, किस और फायर इमोजी से अपने इमोशन्स एक्सप्रेस किए। वहीं एक यूजर ने तो सोनू को ‘रेड वेलवेट’ तक बोल दिया। ऐसे भी कई यूजर्स रहे जिन्होंने सोनू के लिए कॉमेंट में ‘आई लव यू’ भी लिखा।
वैसे सोनू का सूट और ब्लेजर के लिए प्यार नया नहीं है। अपनी शानदार फिजीक को दिखाते हुए, यह ऐक्टर अक्सर इन कपड़ों में स्पॉट किया जाता है। हमें शायद यह लिखने की भी जरूरत नहीं कि इन लुक्स में सोनू कितने शानदार नजर आते हैं।
रेकमेंडेड खबरें
कोरोना संकट के बीच वित्त वर्ष 2020 में SAIL को 2021 करोड़ का..
ENG vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड पर बनाई बढ़त, स..
HBSE 10th Result 2020: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐ..
Samsung Galaxy A01 Core स्मार्टफोन में होगी रिमूवेबल बैटरी
NIOS Exam Cancelled: जुलाई में होने वाली परीक्षा रद्द, ऐसे म..
मेरा एक ही अंडकोष है, क्या मेरी सेक्स लाइफ सुखद रहेगी और क्य..
जानिए, आपकी स्किन के लिए कौन-सी क्रीम सही है और कौन-सी गलत
मेरे लिंग बहुत छोटा है, एक आदमी के लिए नॉर्मल साइज क्या होना..
Monsoon में स्किन की ऐसे करें देखभाल, इंफेक्शन भी रहेगा दूर
सभी तरह की दवाएं ले चुका हूं, लेकिन नाइटफॉल नहीं रुकता, मुझे..
ओडिशा ने एसआरई योजना के लाभार्थियों में से पांच जिलों का नाम..
लड़की से मित्रता करने पर युवक को किया अगवा, तीन गिरफ्तार
ट्राई ने फिक्स्ड लाइन नेटवर्क के लिए इंटरकनेक्शन नियमों में ..
कोरोना वायरस की वजह विंबलडन रद्द, फिर भी 420 खिलाड़ियों में ..
10वीं मंजिल से कूदकर AIIMS के डॉक्टर ने की खुदकुशी
Source link


