प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस एवं नेता प्रतिपक्ष ने मण्डला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार मरकाम का नामांकन कराया दाखिल।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का आज मण्डला आगमन हुआ । कांग्रेस नेता मण्डला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार मरकाम का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे थे । नेताओ ने इस दौरान स्थानीय जेल ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी सरकार और मण्डला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते पर जमकर निशाना साधा । जीतू से जब पूछा गया कि लोकसभा चुनावों में जनता कांग्रेस को वोट क्यों दे तो जीतू का कहना था कि कांग्रेस प्राचीन पार्टी है । देश को आजादी दिलाने वाली पार्टी है । कांग्रेस अपर कास्ट, गरीब, ओ बी सी, एस टी, एस सी ओर सामान्य गरीबो ओर आम आदमी की बात करती है । परंतु बीजेपी के राज में देश की 80 प्रतिशत संपत्ति 20 प्रतिशत लोगो के पास चली गई जबकि देश की 80 प्रतिशत आबादी आज गरीब है । कांग्रेस इन्ही 80 प्रतिशत लोगों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है । देश और प्रदेश वासियों की समानता के लिए लड़ रही है इसलिए जनता कांग्रेस को वोट दे । पटवारी ने घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो देश के हर ग्रेजुएट को 8 हजार 500 की सरकारी नोकरी देंगे । हर बहन को 8 हजार 500 रुपये देंगे और किसानों की फसल के लिए एम एस पी तय करेंगे । जीतू पटवारी ने पी एम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी और बीजेपी जंहा ई डी, सी बी आई और केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर जंहा सी एम केजरीवाल ओर झारखंड के इकलौते आदिवासी सी एम को जेल में डाल देती है वंही जो बीजेपी में शामिल हो जाता है, मोदी वाशिंग मशीन में धूल जाता है उसे क्लीन चिट दे देती है । जीतू ने पूछा कि मोदी का ये कैसा अंधा न्याय है ?

blob:https://www.no2politics.com/acbcf8f2-5c87-42f5-bac0-74c2d1205f5c

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here