BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान: पेट्रोल-डीजल कोई महंगा नहीं , ये सब कांग्रेसियों का फोकट का प्रोपेगेंडा है

भोपाल। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें आम लोगों को परेशान कर रही हैं। MP के कई जिलों में पेट्रोल 112 रुपए लीटर है तो डीजल 100 रुपए के पार पहुंच गया है, लेकिन भोपाल की BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं लगता। मंगलवार को भोपाल में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल कोई महंगा नहीं है। ये सब कांग्रेसियों का फोकट का प्रोपेगेंडा है।

सांसद प्रज्ञा सिंह भोपाल में कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस के विधायक जनता की सेवा करने नहीं आए, क्योंकि उन्हें कोरोना हो जाता, जबकि BJP विधायक सेवा करने में लगे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here