चीनी स्क्रब

चीनी के जरिए स्ट्रेच मार्क्स फीका किया जा सकता है। ये एक ऐसा घरेलू उपाय है जो कि आजमाने के लिए आसान है। स्किन पर चीनी स्क्रब रगड़ने से स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में मदद मिलती है। एक कप चीनी के साथ एक चौथाई कप बादाम का तेल या नारियल तेल लीजिए और इस मिश्रण को मिलाइए और इसमें अब नींबू का रस डालिए। इसके बाद शरीर के जिन हिस्सों पर स्ट्रेच मार्क्स हैं वहां पर स्क्रब कीजिए। अपने शरीर के उस हिस्से पर जहां स्क्रेच मार्क्स हैं वहां पर रोज कई सप्ताहों तक 8-10 मिनट इसे कीजिए।
Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें Tree Hut Shea शुगर स्क्रब
एलोवेरा

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए एलोवेरा बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है। प्योर एलोवेरा एक नेचुरल तरीका है जो कि स्ट्रेच मार्क हटाने के साथ-साथ स्किन को मुलायम बनाता है। यह स्ट्रेच मार्क हटाने के लिए घर पर किए जाने वाला सबसे सरल उपाए है। रोज नहाने के बाद प्योर एलोवेरा को अपनी स्किन पर लगाइए।
नारियल का तेल

स्किन डैमेज की वजह से स्ट्रेच मार्क्स होते हैं, इसलिए नारियल तेल के जरिए इन्हें जल्दी से ठीक किया जा सकता है। कई रिसर्च में यह पाया गया है कि नारियल के तेल का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए किया जाता है। कई प्रकार से स्किन के घावों को ठीक करने में यह कम समय लेता है। रोज अपनी स्ट्रेच मार्क्स वाली स्किन पर नारियल तेल लगाने से उसमें लाल रंग कम हो जाएगा। जब तक आपको नारियल से एलर्जी नहीं होती है तब तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
विटामिन ए

विटामिन में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो कि स्किन से स्ट्रेच मार्क्स को हल्का कर सकते हैं। विटामिन ए को रेटिनोइड माना है और रेटिनोइड्स स्किन को सॉफ्ट और ज्यादा यंग बनाता है। विटामिन ए को कई कॉस्मेटिक क्रीम में भी इस्तेमाल किया जाता है। आपको विटामिन ए के अर्क का इस्तेमाल करना है या विटामिन ए को मुंह से लेना है यानी कि खाना या पीना है। इसके लिए आप विटामिन ए से भरपूर गाजर और शकरकंद से खा सकते हैं जो शरीर में विटामिन ए का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं।
Amazon Great Indian Festival Sale पर शॉपिंग करने के लिए यहां क्लिक करें।
Source link