नई एसपी हितिका वासल का सख्त संदेश, गुना शहर में निकला पुलिस का फ्लैग मार्च

गुना जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने पदभार संभालते ही कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए पुलिस ने भव्य फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च के जरिए साफ संकेत दिया गया कि गुना पुलिस अब पूरी तरह अलर्ट मोड में है और किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सिटी कोतवाली, हॉट रोड, करनैलगंज और जगदीश कॉलोनी से होकर वापस कोतवाली पहुंचा। मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान और पुलिस वाहन शामिल रहे। पूरे शहर में इस दौरान सुरक्षा और सतर्कता का माहौल दिखाई दिया।नई एसपी हितिका वासल के नेतृत्व में यह पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है, जिसने अपराधियों और असामाजिक तत्वों तक साफ संदेश पहुंचाया है कि पुलिस अब पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतर चुकी है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260324-WA0119.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here