उज्जैन मे हुई पुलिस की ऐसी कार्यवाही… करोड़ों रुपए पकड़ाए मशीन से हुई नोटो की गिनती

उज्जैन। एसपी प्रदीप शर्मा की टीम को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें क्र इम ब्रांच, सायबर सेल ओर पुलिस की दो टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 15 करोड़ रुपए जप्त किए हैं। इस कार्यवाही में बड़ी बात यह है कि कार्यवाही के दौरान इतनी अधिक राशि मिली है कि इसकी गिनती मशीनों से की गई। यह मध्यप्रदेश के इतिहास में गेमिंग सट्टे पर सबसे बड़ी कार्यवाही है। आज सुबह थाना खाराकुआं क्षेत्र स्थित मुसद्दीपुरा क्षेत्र मे क्षेत्रवासी उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब उन्होंने एक घर के बाहर पुलिस के कुछ जवानों को देखा इस मकान के बाहर पुलिस का पहरा इतना खड़ा था कि किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं थी। क्षेत्रवासी यह तो समझ गए कि पुलिस की कोई बड़ी कार्रवाई हुई है लेकिन जब इस बारे में जानकारी निकाली तो पता चला कि एसपी प्रदीप शर्मा की टीम ने देर रात इस स्थान पर दबिश देकर सट्टा खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से 15 करोड़ रुपए जप्त किए थे जिसकी गिनती का काम अंदर मकान में किया गया। पुलिस ने यहाँ से 15 करोड़ की राशि जप्त की गई है थी इसे गिनने के लिए देर रात को ही मशीन बुलवाई गई थी जिससे यह नोट गिने गए।

खाराकुआं थाने के साथ ही थाना नानाखेड़ा क्षेत्र में भी इंदौर रोड स्थित कृष्णा पार्क कालोनी में भी इसी प्रकार की सट्टे की कार्रवाई की गई। जिसमे भी पुलिस ने बड़ी मात्रा में रुपए जप्त किए हैं। क्रिकेट के सट्टे से जुड़ा है पूरा मामलाबताया जाता है कि उज्जैन पुलिस को सूचना मिली थी कि मुसद्दीपूरा के पीयूष चोपड़ा नामक सटोरिये के यह अकूत सम्पत्ति जमा की जा रही हैं यह सटोरिया गेमिंग क्रिकेट के सट्टेबाजी में लिप्त बताया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की जिसके बाद वहां नोटों का अंबार देखकर दंग रह गई और जानकारी मिलने के बाद इसी के एक ओर मकान कृष्णा पार्क में भी छापा मारा गया वहां पर भी नोटों का ढ़ेर मिलने के बाद पुलिस रातभर से नोट गिनती की गई। करोड़ो रूपयो के साथ यह सामग्री हुई जब्तपुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि 15 करोड रुपए के साथी आरोपियों के पास से 7 देशों की करेंसी जप्त की गई है।

*सट्टा खिलाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

▪️ मध्य प्रदेश के इतिहास में सट्टे के विरुद्ध अब तक की सबसे बडी कार्यवाही ।

▪️ क्राईम ब्रांच, सायबर टीम व थाना नीलगंगा एवं खाराकुंआ पुलिस को मिली वड़ी सफलता ।▪️अंतर्राष्ट्रीय एप्लिकेशन का उपयोग करता है कुल 09 सट्टेबाज गिरफ्तार, 01 फरार।

▪️ कुल 41 मोबाईल फोन, 19 लेपटॉप, 05 मैक-मिनी, 01 आईपैड, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सिमें, 02 पेन्ड्राईव, 03 मेमोरी कार्ड सहित अन्य संचार उपकरण जप्त।

▪️ 15 करोड नगदी सहित भारी मात्रा में विदेशी करंसी जप्त

▪️ लेन-देन के करोडों के हिसाब-किताव जप्त

▪️ हाइटेक एप्लीकेशन एवं हाइटेक डिवाइसों के माध्यम से संचालित किया जाता था सटटा ▪️ गिरफतार शुदा आरोपी पंजाव, राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के निवासी

▪️ सटटे के तार राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर फैले

▪️पुरी रात चली कार्यवाही एवं नोटों की गिनतीयह आरोपी आए गिरफ्त मेंइस मामले में पुलिस ने लुधियाना निवासी जसप्रीत पिता हरमंदिर सिंह, नीमच निवासी रोहित पिता सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह पिता सरदार निवासी लुधियाना, मयूर पिता विजय जैन निवासी नीमच, सतप्रीत सिंह निवासी लुधियाना, आकाश मसीही निवासी नीमच, चेतन नेगी निवासी पंजाब, हरीश पिता राजमल निवासी राजस्थान, गौरव पिता सूरजमल जैन निवासी नीमच को गिरफ्तार किया है जबकि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड पियूष चोपड़ा निवासी मुसद्दीपुरा अभी फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here