Summer Vacation: इस राज्य में जल्दी शुरू होगी समर वेकेशन, बढ़ती गर्मी को देखकर हुआ फैसला

नई दिल्ली (Summer Vacation, Chhattisgarh School News, CM Bhupesh Baghel). छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) ने स्कूलों के संबंध में एक जरूरी खबर का ऐलान किया है (Chhattisgarh School News). राज्य में गर्म मौसम के कारण छात्रों को थोड़ी राहत देने का फैसला लिया गया है. दरअसल, इस साल गर्मी का मौसम अपने सितम पर है, जिसकी वजह से सभी काफी परेशान हैं.

कई राज्यों में गर्म मौसम को देखते हुए स्कूल टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है. कुछ राज्यों में सुबह जल्दी बुलाया जा रहा है तो कुछ में सेकंड शिफ्ट में क्लासेस लगाई जा रही हैं. इससे स्टूडेंट्स को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है. वहीं, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है (Summer Vacation In Schools).

छत्तीसगढ़ में इस दिन से होगी वेकेशन
छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है (Summer Vacation In Schools). उन्होंने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की है. इस पोस्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 24 अप्रैल 2022 से 14 जून 2022 तक गर्मी की छुट्टी रहेगी (Chhattisgarh School News). इससे स्टूडेंट्स और टीचर्स को काफी राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें:
NEET और JEE 2022 परीक्षा में टाई ब्रेकिंग पॉलिसी से तय होगा टॉपर, जानें डिटेल
CBSE Term 2 Exam: होम सेंटर पर नहीं होगी परीक्षा, जानें सीबीएसई बोर्ड की नई गाइडलाइंस

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

Tags: CM Bhupesh Baghel, School news, Summer vacation, छत्तीसगढ़, भूपेश बघेल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here