बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत, रिकॉर्ड मतों से रचा नया इतिहास

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।सोमवार को घोषित परिणामों के अनुसार, सुनेत्रा पवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 2,18,034 वोटों के भारी अंतर से हराया।

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, उन्हें कुल 2,18,969 वोट प्राप्त हुए, जो इस सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जा रही है।यह उपचुनाव उनके पति और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद कराया गया था, जिसके चलते यह सीट खाली हो गई थी। सहानुभूति लहर और पार्टी संगठन की मजबूत पकड़ के चलते सुनेत्रा पवार को जबरदस्त समर्थन मिला।

इस जीत के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और इसे एनसीपी के लिए एक बड़ी मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस रिकॉर्ड जीत पर सुनेत्रा पवार को बधाई दी। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने उनकी इस ऐतिहासिक जीत का उल्लेख करते हुए इसे लोकतंत्र की ताकत और जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।

विशेषज्ञों का मानना है कि बारामती में मिली यह जीत आने वाले चुनावों में एनसीपी के लिए नई ऊर्जा और राजनीतिक बढ़त का संकेत दे सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here