
रिया चक्रवर्ती से रविवार को फिर होगी पूछताछ, सीबीआई ने किया समन
मुंबई:
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) की मौत के मामले में सीबीआई ने रविवार को भी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को पूछताछ के लिए बुलाया है. CBI पिछले दो दिन से लगातार इस केस में रिया से पूछताछ कर रही है. शुक्रवार को करीब 10 घंटे की पूछताछ हुई, जबकि शनिवार को 7 घंटे लगातार पूछताछ जारी रही. रविवार को यह तीसरा दिन होगा, जब रिया चक्रवर्ती को CBI के सामने पेश होना पड़ेगा. फिलहाल सीबीआई रिया का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की भी तैयारी में है. सीबीआई को इसके लिए कोर्ट से इजाजत लेनी होगी. साथ ही रिया से भी अनुमति लेनी होगी.
यह भी पढ़ें
4 गवाहों ने CBI को बताया सुशांत सिंह राजपूत ने कैसे बिताए जिंदगी के आखिरी चंद घंटे : सूत्र
इससे पहले शुक्रवार को जांच एजेंसी ने रिया से 10 घंटे तक पूछताछ की थी. शुक्रवार को पहली बार CBI के सामने पेश हुईं रिया रात 9 बजे के बाद सांताक्रूज स्थित DRDO गेस्ट हाउस से बाहर निकली थीं.
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार CBI ने रिया से पूछा, ‘आपको सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में किसने बताया? उस समय आप कहां थीं? सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद क्या वह उनके बांद्रा स्थित घर गई थीं? अगर नहीं तो क्यों, कब और कहां आपने शव के अवशेषों को देखा? आप 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर क्यों गई थीं? क्या आप झगड़े के बाद सुशांत का घर छोड़कर गई थीं? सुशांत का घर छोड़ने के बाद क्या आपने 9 से 14 जून के बीच उनसे बात की थी? अगर हां तो क्या बात की और अगर नहीं तो क्यों?’
रिया चक्रवर्ती ने मीडिया को देख दिए गुस्से वाले एक्सप्रेशंस, खूब वायरल हो रहा Video
CBI के सवाल यहीं खत्म नहीं हुए. जांच एजेंसी ने रिया से पूछा, ‘क्या इस दौरान सुशांत ने आपसे बात करने की कोशिश की थी? क्या आपने उनके कॉल और मैसेज को इग्नोर किया? अगर हां तो ऐसा क्यों किया? आपने उन्हें ब्लॉक क्यों किया था? क्या सुशांत सिंह राजपूत ने उनके परिवार के किसी सदस्य से बात करने की कोशिश की थी? किस बारे में बात करने की कोशिश की थी? सुशांत किन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे? उनका क्या इलाज चल रहा था? डॉक्टरों, साइकैट्रिस्ट और मेडिटेशन वालों की डिटेल दीजिए. आपका सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ कैसा रिश्ता था? आपने सुशांत की मौत के मामले में CBI जांच की मांग क्यों की थी? क्या आपको कुछ गड़बड़ लगी थी?’
VIDEO: सुशांत की डेडबॉडी पर पड़े निशान बेल्ट के हो सकते हैं- वकील की दलील
Source link

