sushmita sen: भाभी चारू असोपा को सुष्मिता सेन ने तोहफे में दिया था ये खूबसूरत शादी का जोड़ा – charu asopa wedding lehenga was a gift form her nanand sushmita sen

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

सुष्मिता सेन अपनी फैमिली से कितना प्यार करती हैं, इस बात से सभी वाफिक हैं। ऐसे में जब उनके भाई राजीव सेन ने टीवी ऐक्ट्रेस चारू असोपा को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया, तो फॉर्मर मिस यूनिवर्स ने अपनी होने वाली भाभी के लिए शादी के लम्हे को और खास बनाने की सोची। इसके लिए उन्होंने चारू को ऐसा तोहफा दिया, जिसे वह जिंदगीभर नहीं भुला सकेंगीं।

इस बात में कोई दो राय नहीं कि वेडिंग डे पर चारू लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने डार्क रेड कलर का लहंगा पहना था, जिस पर गोल्डन जरी, गोटा-पट्टी, सीक्वंस वर्क और जाल एम्ब्रॉइडरी की गई थी। इसके साथ उनका स्टेटमेंट चूड़ा, माथापट्टी, हेवी चोकर नेकलेस और नथ, उन्हें सही मायनों में राजपूत दुल्हन का लुक दे रहा था।

NBT

चारू असोपा सेन परिवार के साथ

ऐश्वर्या राय से डरती थीं सुष्मिता सेन, एक जवाब और यूं जीत लिया मिस यूनिवर्स का ताज

NBT

चारू असोपा का दुल्हन अवतार

यह था तोहफा

दरअसल, चारू के जिस वेडिंग लहंगे को सभी से तारीफ मिली थी, वह उन्हें सुष्मिता सेन ने तोहफे में दिया था। इस बारे में उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी। चारू ने सुष्मिता को इस खास तोहफे के लिए धन्यवाद देते हुए यह भी जाहिर किया था कि वह उन्हें ननद के रूप में पाकर कितनी खुश हैं।

NBT

चारू असोपा

वैसे सिर्फ यह वेडिंग लहंगा ही नहीं, बल्कि शादी के मौके पर चारू को तैयार होने में भी सुष्मिता ने मदद की थी। यहां तक कि कोर्ट मैरेज के दौरान भी अपने भाई राजीव और उनकी होने वाली दुल्हन को ड्रेसअप सुष्मिता ने ही किया था। अब ऐसा वॉर्म वेलकम कोई ननद देगी, तो भला किस भाभी को उससे लगाव नहीं होगा?

NBT

चारू असोपा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here