Syria to file complaint against Lebanese attacks on refugees during president election | मिडिल-ईस्ट के देश Syria और Lebanon आए आमने-सामने, शरणार्थियों पर हमले के बाद गरमाया माहौल

बेरूत: लेबनान (Lebanon) की राजधानी बेरूत में सीरिया (Syria) के राजदूत अब्देल करीम अली ने कहा कि लेबनानी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ न्यायिक शिकायत दर्ज की जाएगी, जिन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के लिए दूतावास जा रहे शरणार्थियों पर हमला (Lebanese Attacks On Syrian Refugees) किया.

लेबनान-सीरिया के बीच बढ़ी तल्खी

समाचार एजेंसी ने अब्देल करीम अली के हवाले से गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘हम चाहते हैं कि न्यायिक निकाय, सेना और राजनीतिक दल इस मामले को गंभीरता से लें क्योंकि यह लेबनान की छवि को खराब करता है. यह सीरिया और लेबनान के बीच संबंधों (Syria-Lebanon Refugees Conflict) को नुकसान पहुंचाता है.

ये भी पढ़ें- कैसे करें ब्लैक फंगस की पहचान, क्या करें और क्या ना करें; ICMR ने जारी की पूरी गाइडलाइन

सीरिया के राजदूत ने किया विरोध

सीरिया के राजदूत ने आगे कहा कि सीरिया ने विस्थापितों की स्वदेश वापसी के लिए सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. लेबनान ने कई मौकों पर देश में 10.5 लाख सीरियाई शरणार्थियों की उपस्थिति के बारे में शिकायत की है जो अपने इतिहास में सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं.

राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के दौरान हुआ हमला

बता दें कि सीरिया के शरणार्थियों पर लेबनान के प्रदर्शनकारियों ने हमला उस समय किया जब सीरियाई प्रवासियों और शरणार्थियों ने राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग शुरू की.

ये भी पढ़ें- कौन हैं ये C-60 कमांडो, जिनके नाम से ही कांप उठते हैं नक्सली; आज ही 13 को किया ढेर

जान लें कि लेबनान में अल असद की तस्वीरें ले जाने वाले सीरियाई लोगों से भरी बसों ने सीरिया का झंडा लहराते हुए वोटिंग के लिए राजधानी बेरूत के बाहरी इलाके में सीरियाई दूतावास की ओर प्रस्थान किया था.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here