Tamil Nadu: In Coimbatore container comes off truck hits passenger bus 18 dead – तमिलनाडु के कोयंबटूर में बड़ा हादसा, ट्रक और यात्रियों से भरी बस में भिड़ंत, 18 की मौत

कोयंबटूर :

तमिलनाडु के कोयंबटूर में बड़े हादसे की जानकारी सामने आ रही है, जहां एक यात्रियों से भरी बस और कंटेनर ट्रक की आमने सामने से भिड़ंत हो गई. पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है. तमिलनाडु में तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर में केरल राज्य परिवहन निगम की एक बस के एक लॉरी से टकरा जाने से 19 लोगों की मौत हो गई. इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं. 

कमल हासन की फिल्म के सेट पर हादसा, 3 असिस्टेंट डायरेक्टर्स की मौत जबकि 9 लोग घायल

पुलिस ने बताया कि बस बेंगलुरु से तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही थी और कंटेनर लॉरी कोयंबटूर-सलेम राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही थी, तभी दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई. यह दुर्घटना सुबह 4.30 बजे हुई. बस में 48 यात्री सवार थे जिनमें से 18 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और शेष लोग घायल हो गए. 

दक्षिणी दिल्ली के चितरंजन पार्क में निर्माणाधीन इमारत गिरने से एक की मौत, तीन घायल

टिप्पणियां

घटना के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की, पुलिस के अनुसार मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका है, वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. 

Video: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here