जीत के लिए शमशान में तंत्र साधना।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 7 मई को एमपी की 9 लोकसभा सीट पर मतदान होने जा रहा है। 9 लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान में जनता चुनाव में किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में कैद करने जा रही है।लोकसभा चुनाव में खड़े उम्मीदवार एक तरफ अपनी जीत के लिए जतन करने में जुटे है तो वही उनके समर्थक भी अपने नेता की जीत के लिए विशेष जतन करने में जुटे है ताकि उनके नेता इस चुनावी रण में विजय श्री हासिल कर सके, एमपी की 9 लोकसभा सीट पर मतदान होने से पहले की रात कांग्रेस के राजगढ़ से उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मुरैना श्योपुर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू सिकरवार कि जीत के लिए श्योपुर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष प्रदीप जाट ने देर रात समशान में दोनो नेताओ की जीत के लिए विशेष पूजा पाठ करते हुए तंत्र साधना के साथ हवन किया।शमशान में दोनो नेताओ की जीत के लिए तंत्र साधना करने वाले एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष प्रदीप जाट ने इस पूजा में दिग्गिराजा ओर सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू सिकरवार की जीत की दुआएं मांगी, लोकतंत्र में तंत्र साधना के जरिए दोनो प्रत्याशियों के लिए ये विशेष पूजा वोटिंग से पहले की देर रात शमशान की गई ताकि इस तंत्र के जरिए लोकतंत्र में दिग्गी राजा और सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू को जीत मिल सके।

बाइट…01…प्रदीप जाट अध्यक्ष एनएसयूआई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here