चाय बनाने की विधि-

- चाय की पत्ती- 1 चम्मच
- लेमनग्रास का स्टेम – 1 से 2 इंच
- कोको पाउडर – 1 टीस्पून
- दूध- थोड़ा सा दूध
- ब्राउन शुगर- 1 टीस्पून
चाय बनाने की विधि-
- सबसे पहले एक सॉस पैन में 1 कप पानी गरम होने के लिए चढ़ाएं।
- तब तक लेमन ग्रास को अच्छी तरह से कूट लें और पानी में मिलाएं।
- अब एक कप में कोको पाउडर लें और चीनी लेकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब सॉस पैन में चाय की पत्ती डालें।
- इसके बाद दूध डालें और अच्छी तरह से पकाएं।
- चाय पक जाने के बाद गैस बंद करें और चाय को छान कर कप में डालें।
- आपकी लेमन ग्रास चॉकलेट टी पीने के लिए तैयार है।
Also read: वजन घटाने के लिए पानी में मिलाएं ये 4 मसाले, एक महीने में घट सकता है 2 Kg वजनचाय पीने से कैसे घटता है मोटापा

इस चाय का सेवन रेगुलर तौर पर करने से वजन कम होता है, कब्ज की परेशानी ठीक होती है, ब्लड प्रेशन और स्ट्रेस दूर होता है। साथ ही इसे पीने पर आपका शरीर पूरा दिन एक्टिव और फ्रेश बना रहेगा।
वजन घटाने में लेमनग्रास के फायदे

लेमनग्रास का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद मिलती है जिससे वजन तेजी के साथ कम होता है। इस चाय का सेवन डिटॉक्स टी के रूप में किया जा सकता है। चूंकि लेमनग्रास एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं आपकी बॉडी से मूत्र के रूप में गंदगी बाहर होगी। यह खून को साफ करता है और एक्ने की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा एक कप लेमनग्रास चाय पेट में ऐंठन और अन्य पाचन समस्याओं के लिए एक वैकल्पिक उपाय है।
Source link


