ग्वालियर में 200 रुपये के स्टांप की एंट्री को लेकर स्टांप वेंडर पर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले आरोपी एजाज उर्फ अयाज खान को इंदरगंज थाना पुलिस ने अयोध्या के फैजाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से टाइप राइटर है। पुलिस के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपी ने पहले हवाई फायर किया और फिर स्टांप वेंडर तरुण वर्मा को निशाना बनाकर गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।वारदात के बाद आरोपी फरार होकर अयोध्या पहुंच गया था और एक होटल में छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा भी बरामद किया है। सीन रिक्रिएशन के लिए आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां पुलिस ने उसका जुलूस निकाला। मामले में इंदरगंज थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है।