बागेश्वर सरकार ने सोशल मीडिया वॉरियर्स से किया वीसी के माध्यम से संवाद, रथ यात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

छत्तरपुर: 11 से 15 अक्टूबर तक पांच जिलों में 500 किलोमीटर की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के संदर्भ में बागेश्वर महाराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांचों जिलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में बागेश्वर सरकार और सनातन से जुड़े प्रचार-प्रसार का कार्य करने वाले सोशल मीडिया वॉरियर्स से संवाद किया।संवाद के दौरान बागेश्वर महाराज ने सभी से रथ यात्रा का आमंत्रण जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग स्वयं यात्रा में सम्मिलित हों और यात्रा से संबंधित ब्लॉक न्यूज़, वीडियो एवं सोशल मीडिया कंटेंट तैयार कर अधिक से अधिक लोगों तक यात्रा की जानकारी पहुंचाएं, इस बैठक में पांच जनों के अलावा अन्य प्रदेशों के भी सोशल मीडिया वॉरियर्स मौजूद रहेमहाराज ने सोशल मीडिया वॉरियर्स से यात्रा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि रथ यात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here