अनूपपुर। जिले के अमरकंटक वन परिक्षेत्र में आग से जलकर खाक हो रही मैकल की सुंदर वादियाँ स्थानीय निवासी ग्रामीणों और प्रणाम नर्मदा युवा संघ द्वारा वनों को बचाने के लिए किया जा रहा दिनरात प्रयास प्रदेश की पवित्र नगरीय कहा जाने वाला, मां नर्मदा की उद्गम के आस पास के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है |
भीषण गर्मी में जंगलों में आग की घटनाओं में तेजी आने लगती है बड़ी मुश्किल से किरर घाट में लगी आग पर वन विभाग ने काबू पाने में आंशिक सफलता प्राप्त की है पर अब अमरकंटक के समीप भुंडाकोना पोड़की , वन परिक्षेत्र अमरकंटक के बिजोरी बीट में भयानक आग लग गई आग काफी तेज थी उस पर काबू पाने के लिए स्थानीय युवाओं की एक टीम के 35 सदस्यों की दल द्वारा रात 9 बजे से 1 तक आग बुझाने की कड़ी मशक्कत करके आग में काबू पाया गया पर अभी भी भुंडाकोना के जंगलों में भीषण आग लगी हुई हुई है जिसपर वन विभाग और स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने की कोशिश की जा रही है स्थानीय युवाओं की एक संस्था प्रणाम नर्मदा युवा संघ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के विषय पर कर रहा है,
संस्था द्वारा वनों को आग से बचाने के लिए गांव-गांव में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं, साथ ही आग लगने की स्थिति पर युवाओं की टोली जंगलों में पहुंचकर आग बुझाने का भी कार्य करती है।


