आगर-मालवा के रत्नसागर तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पतंग लूटने पहुंचे बच्चों ने देखा, इलाके में मचा हड़कंप

आगर-मालवा शहर के मध्य स्थित रत्नसागर ( रातोड़िया ) तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का पता उस समय चला, जब कुछ बच्चे पतंग लूटने के लिए तालाब किनारे पहुंचे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों के बीच पानी में दिखाई दे रहे व्यक्ति के पैरों पर पड़ी। बच्चों ने तत्काल इसकी सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव झाड़ियों और पानी के बीच फंसा होने के कारण उसे बाहर निकालने में परेशानी आई। इसके बाद नगर पालिका की टीम को मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक तौर पर शव कई दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त करने के साथ ही मौत की वजह जानने में जुटी है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/11/2307766.mp4

बाइट – नागेश यादव, थाना प्रभारी कोतवाली आगर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here