भाई ने की भाई की कट्टे से गोली मारकर की थी ह्त्या, शादीशुदा भाई की बार बार समलैंगिक संवंध बनाने की जिद से परेशान था आरोपी

Dirty deed in a dark alley.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र बैसोरा कला गांव में एक 25 के युवक का शव नहर किनारे मिला था। युवक की ह्त्या हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ह्त्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में दिनारा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें मृतक आरोपी के बीच समलैंगिक संबंध थे। मृतक लगातार आरोपी पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर आरोपी ने ह्त्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक़ बैसोरा कला गांव के रहने वाले ग्रामीण के तीन बेटे हैं जो उसके साथ रहतें है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण ने अपने करैरा थाना क्षेत्र के चन्द्रपुरा के रहने वाले अपने साले और उसकी पत्नी की मौत के बाद उनके नाबालिग लड़के को बचपन से ही अपने साथ रख लिया था। इसके बाद के नाबालिग की अपने फूफा के एक लड़के के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। दोनों ने बचपन का दौर साथ में गुजारने के बाद जबानी के दौर में प्रवेश किया था। इसी दौरान फूफा के यहां रह रहे आरोपी युवक साथ मृतक ने समलैंगिक संवंध बनाना शुरू कर दिए थे। यह सिलसिला करीब सात से आठ साल चलता रहा। आखिरकार आरोपी, मृतक की संवंध बनाने की जिद से ऊभ चुका था। बताया गया है कि मृतक एक ही समय आरोपी के साथ दो बार समलैंगिक संवंध बनाने की जिद करता था। इसके चलते आरोपी ने अपने फूफा के लड़के की ह्त्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here