Monday, June 30, 2025
HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र और करकेली जनपद पंचायत...

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र और करकेली जनपद पंचायत अध्यक्ष को दिलवाये भाजपा की सदस्यता।

उमरिया – मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव का उमरिया आगमन हुआ भाजपा कार्यालय में पहुंचते ही मोहन यादव का स्वागत स्थानीय आदिवासी नृत्य के द्वारा किया गया लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाजपा कार्यालय पहुंचते ही व्यवस्थाओं का दौर शुरू हुआ जो कार्यक्रम के अंत तक चलता रहा। नेता गण अपनी कुर्सी तलाशते नजर आए, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नाम न लेते हुए आप पार्टी के नेता केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किया है तो जेल तो जाना ही पड़ेगा यही है मोदी सरकार की गारंटी।मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव उमरिया पहुंचकर जनपद पंचायत करकेली की अध्यक्ष प्रियंका मून सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलवाये और फिर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किया है तो जेल जाना पड़ेगा यही है मोदी सरकार की गारंटी, कार्यक्रम के दौरान यह देखने में आया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अव्यवस्था होने के कारण नेता अपनी कुर्सी को संभालते नजर आए। तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मीडिया से रूबरू होते हुये बोले कि हमारी तरफ से सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है और आज हम सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि पिछली बार से भी डबल वोटों से इस बार लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100