कलेक्टर ने अपने समक्ष कराया फुटबॉल मैदान का समतलीकरण

शहडोल। कलेक्टर ने विचारपुर फुटबॉल मैदान का किया निरीक्षण,कर खेल सामग्री वितरित कियाअपने समक्ष फुटबॉल ग्राउंड का समतलीकरण भी करवाया।

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव ने संभागीय मुख्यालय शहडोल के ग्राम विचारपुर मिनी ब्राजील फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अपने समकक्ष फुटबॉल मैदान का समतलीकरण कराया तथा खिलाड़ियों से चर्चा कर आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए की फुटबॉल मैदान के सामुदायिक भवन का रंगाई पुताई, दरवाजे, पार्टीशन,मैदान हेतु सीमांकन आदि के कार्य किए जाए। उन्होंने कहा कि फुटबॉल मैदान विचारपुर के चारों ओर बाउंड्री का भी निर्माण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने फुटबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खिलाड़ियों को फुटबॉल,किट सहित अन्य खेल सामग्री वितरित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here