आरोप प्रत्यारोप का दोर जारी,कांग्रेस नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन,माफी मांगो या दो सबूत का नारा।

बुरहानपुर शहर के शनवारा चौराहा पर एक अनोखा प्रदर्शन देखा गया जिसमें भाजपा अनुसूचित जाति मौर्चा जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान ने कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया, दरअसल बीते दिनों कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर नगर निगम की राशि में ईश्वर चौहान को भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए थे, उन्होंने नगर निगम महापौर सहित भाजपा के कई नेताओं पर बंदरबांट के गंभीर आरोप लगाया है, इसके बाद भाजपा नेताओ में हड़कंप मच गया, सोमवार को भाजपा अनुसूचित जाति मौर्चा जिलाध्यक्ष ने अनोखा प्रदर्शन किया है, उन्होंने गले मे माफी मांगो या सबूत दो के स्लोगन लिखा बैनर टांगकर विरोध जताया है, उनका कहना है कि यह आरोप निराधार, इससे मेरी छवि धूमिल हुई हैं, यदि आरोप लगाए हैं तो सबूत दो या माफी मांगो, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।Bite :- ईश्वर चौहान,,,, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here