सीहोर नगर के गंज क्षेत्र में प्रिया अहिरवार की शादी विदिशा जिले के ग्राम ग्यारसपुर के घनश्याम के साथ तय हुई थी दोनो ही पक्षो ने शादी की सभी तैयारी कर ली थी समय पर वर पक्ष के लोग बारात लेकर ग्यारसपुर से सीहोर आ गए तय समय पर बारात दुल्हन के घर भी पहुँच गई दूल्हे ने टीके में 21 हजार ओर देहज में बाइक रखी देखी तो वो आपे से बहार हो गया दुल्हन के पिता से टीके में 5 लाख ओर बाइक के स्थान पर चार पहिया वाहन की मांग रख दी दूल्हे की मांग के समर्थन में दूल्हे के पिता और भाई भी आ गए अचानक इस प्रकार की मांग सुनकर दुल्हन के पिता व दुल्हन के अन्य रिश्तेदार वर पक्ष को समझाने लगे जब इस बात की खबर दुल्हन तक पहुची तो दुल्हन प्रिया ने कठोर निर्णय लेते हुवे शादी से ही इनकार कर देहज लोभियों को करारा जवाब दिया दुल्हन के शादी से इनकार की खबर से वर पक्ष बोखला गया और मारपीट शरू कर मंडप व टेंट सामग्री को नुकसान पहुचना शरू कर दिया अब इस मामले को लेकर दुल्हन ने कोतवाली में मामला दर्ज करवाया है जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने दूल्हे के भाई व एक अन्य रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है व मामले की जांच शरू कर दी है नगर में दुल्हन के साहसिक कदम का समाजसेवियों सहित अन्य नागरिको द्वारा प्रसंशा की जा रही है।
बाइट प्रिया अहिरवार, दुल्हन


