आतंकी संगठन हमास का मुखिया अब खतरे में आया, तुर्की ने कहा- हमारे मुल्क से निकल जाओ

Ismail Haniyeh Hamas Chief
Ismail Haniyeh Hamas Chief

तेल अवीव। इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच चल रही जंग के बीच एक बड़ी खबर आई है। तुर्की ने हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो के चीफ को देश से निकालने का आदेश जारी कर दिया है। हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हानिया (Ismail Haniya) हैं। आपको बता दें कि इस्माइल के साथ ही हमास (Hamas) के कई आतंकी तुर्की में निवास कर रहे हैं। इससे पहले तक कहा जा रहा था कि इस्माइल हानिया कतर में है। लेकिन यह बात झूठ निकली। वह तुर्की में रह रहा है। इस्माइन कतर के दोहा में अपने परिवार के साथ लंबे समय से रह रहा है, लेकिन अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह तुर्की में है। सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के दौरान इस्माइल तुर्की में ही था। इस्माइल हानिया हमास का मुखिया बताया जाता है। 29 जनवरी 1962 को गाजा पट्टी के शरणार्थी शिविर में पैदा हुआ हानिया पढ़ाई के दौरान ही हमास से जुड़ गया था। वर्ष 2006 में हानिया फिलिस्तीन का प्रधानमंत्री बन गया। कई साल पहले वो गाजा पट्टी से भागकर कतर में आ गया था। इजरायल पर 7 अक्टूबर को हमले से पहले हानिया ने कहा था कि हमारे लोगों पर हो रहे अत्याचारों और पश्चिमी समर्थन को लेकर हमने अब सब खत्म करने का फैसला लिया है, ताकि दुश्मन समझ जाए कि बिना जिम्मेदार ठहराए वो मौज-मस्ती से नहीं रह सकता। आपको बता दें कि फिलिस्तीन का इस्लामिक चरमपंथी संगठन है। इसका गठन 1987 में हुआ था, इस्माइल हानिया अभी इसका मुखिया है। गौरतलब है कि इजरायल के अलावा अमेरिका समेत कई देशों ने हमास को आतंकी संगठन घोषित किया है।. 2007 से हमास का गाजा पट्टी पर दबदबा कायम रखे हुए है। एक लंबे समय से हमास इजरायल पर यहीं से हमले को अंजाम देता है। हमास का सबसे अधिक समर्थन ईरान करता है। ईरान से ही हमास को सबसे ज्यादा फंडिंग होती है। लेकिन अब इस्माइल को तुर्की से निकालने की घटना चर्चा में बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here