2022 में हुए खरगोन दंगों पर केबिनेट मंत्री और तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा ट्वीट किए गए भ्रामक वीडियो को लेकर इंदौर हाई कोर्ट ने इंदौर पुलिस के तिलक नगर थाना पुलिस को 90 दिन में कार्रवाई करते हुए जवाब पेश करने के आदेश जारी किए हैं। दरअसल कांग्रेस प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी ने तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और वर्तमान में प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री द्वारा सोशल मीडिया और ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था जो मध्यप्रदेश के खरगोन का ना होकर तेलंगाना का वीडियो था, जिसे लेकर हाईकर्ट एडवोकेट और कांग्रेस प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी ने 2022 में तिलक नगर थाना पुलिस को शिकायती आवेदन पेश किया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसे लेकर उन्होंने इंदौर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करते हुए भ्रामक वीडियो पोस्ट करने पर कैलाश विजयवर्गीय पर कार्रवाई की मांग की थी जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इंदौर पुलिस को आवेदन प्राप्त होने के 90 दिनों में कार्रवाई करते हुए जवाब पेश करने का आदेश दिया है। इस आदेश की कॉपी लेकर आवेदक सूरी खुद तिलक नगर थाने पहुंचे और हाईकोर्ट के आदेश की प्रतिलिपि पुलिस को सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनका न्यायपालिका में पूर्ण विश्वास है पुलिस हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं करेगी तो वे वापस कोर्ट में जवाब तलब करेंगे।
बाइट..ए लाल गोस्वामी एएसआई तिलक नगर