घर की खुदाई कर रहा था मजदूर, 240 चांदी के सिक्के मिल गए

भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक अजब गजब मामला सामने आया है। यहां पर एक मजदूर घर की खुदाई कर रहा था। इसी दौरान उसे अंग्रेजों के जमाने के सिक्के मिल गए। कमाल की बात यह है कि ये सिक्के चांदी के हैं। ब्रिटिश कालीन सिक्कों की संख्या 240 है। पहले तो यह मजदूर सिक्कों को लेकर पहले अपने घर पहुंचा, लेकिन उसे पकड़े जाने का डर सताने लगा। सुबह वह सिक्कों को लेकर कोतवाली थाने पहुंचा। पुलिस के अनुसार दमोह के बड़ापुरा क्षेत्र में रहने वाले हल्ले अहिरवार ने बुधवार को थाने में लाकर सिक्के सुपुर्द किए हैं। उसे गड्ढे खोदते समय उसे एक मटके में सिक्के मिले थे। पहले तो वह घर ले गया, लेकिन बाद में उसे कोतवाली में सुपुर्द कर दिए। वहीं, मकान मालिक का कहना है पता ही नहीं चला कब सिक्के मिले और कब लेबर सिक्के लेकर चला गया है। आज काम पर नहीं आया है। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि मेरे घर में खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिले हैं। वहीं मजदूर हल्ले ने बताया कि वो गड्ढा खोद रहा था तो उसे अचानक ये सिक्के मिले, पहले वो इन्हें अपने घर ले गया, लेकिन फिर उसे लगा कि सिक्के पुलिस को दे देना चाहिए। फिर उसमें थाने पहुंच कर टीआई को सिक्के दे दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here