बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर चाकू से किया हमला।

इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं इसी कड़ी में इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सिगरेट पीने की बात को लेकर तो कुछ बदमाश ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी , साथ ही चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है चंदननगर थाना क्षेत्र के गंगानगर में एक युवक पान की दुकान पर सिगरेट पीने के लिए गया हुआ था इसी दौरान वहां पर कुछ युवक का आए और फरियादी से सिगरेट पीने के लिए मांगने लिए , जब फरियादी ने सिगरेट देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की इसी दौरान एक युवक ने अपने पास मौजूद चाकू से फरियादी पर हमला किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया , फिलहाल इसके बाद फरियादी ने जैसे तैसे वहां से निकालकर पूरे मामले की शिकायत लेकर चंदन नगर थाने पर पहुंचे और चंदन नगर पुलिस ने इस पूरे ही मामले में मारपीट और चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया, तो वहीं घटना से संबंधित कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं जिसमें युवक की वहीं पर मौजूद बदमाशों के द्वारा जमकर पिटाई की जा रही है।, फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर भी आरोपियों को चिन्हित कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात पुलिस के द्वारा कही जा रही है।

बाइट –आनंद यादव एडिशनल डीसीपी,इंदौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here