मौत के बाद खुला भिखारी महिला का राज, घर में मिले 30 से ज्यादा बोरे भरकर सिक्के और नोट

कर्नाटक के मांड्या में 68 वर्षीय हूर नाम की महिला की मौत के बाद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हूर ने अपनी पूरी जिंदगी भीख मांगकर गुजारी। मौत के बाद जब स्थानीय लोगों ने उनके घर की तलाशी ली तो वहां 30 से ज्यादा बोरियों में हजारों सिक्के और 10, 20 और 50 रुपये के नोट मिले।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोग महिला के घर में रखी बोरियों से सिक्के और नोट निकालकर उनकी गिनती करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बरामद रकम लाखों रुपये में है। महिला ने जिंदगीभर छोटी-छोटी रकम जमा की, लेकिन उनके निधन के बाद यह पैसा उनके किसी काम नहीं आया।यह घटना एक बार फिर जिंदगी की उस सच्चाई की ओर इशारा करती है कि इंसान धन जुटाने में पूरी जिंदगी लगा देता है, लेकिन आखिरकार उसे सब कुछ यहीं छोड़कर जाना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here