अमित शाह के रोड शो में गूंजा मोहर लगेगी हाथ पर नारा- रोड शो का वीडियो वायरल ।पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना को गार्ड ने हाथ पकड़ कर खींचा।

छिंदवाड़ा में अमित शाह की रोड शो में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना की फजीहत हो गई पहले जब वो रथ पर सवार हुए तो गार्ड ने उन्हें हाथ पकड़ कर खींचा और पीछे कर दिया । उसके बाद जब अमित शाह का रोड शो आगे बढ़ा तो दीपक सक्सेना समर्थकों ने दीपक भैया की बात पर मोहर लगेगी हाथ पर नारा लगा दिया । जिस की वजह से माहौल ज़रा अटपटा से हो गया । दोनों घटनाओं के वीडियो अब सोशल मीडिय पर जमकर वायरल हो रहे हैं ।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240417-WA0013.mp4

पहला वीडियो जिसमें दीपक सक्सेना को गार्ड हाथ पकड़ कर खींच रहा है ।

आपको बता दें दीपक सक्सेना कुछ ही दिन पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए हैं और दीपक सक्सेना को कमलनाथ का करीबी माना जाता रहा है । ऐसे में उनके लोग अभी कांग्रेस को भुला नही पाए । वहीं दीपक सक्सेना को इस तरह हाथ पकड़ के पीछे किए जाने पर भी चर्चाओं का बाज़ार गर्म है ।-

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240417-WA0012.mp4

दूसरा वीडियो जिसमे मोहर लगेगी हाथ पर नारा लग रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here