बिजली के तार से उठी चिंगारी घूरे से घर तक पहुची, आग लगने से तीन लोगों की मौत, बालक का इलाज जारी।

दतिया। दतिया में बिजली के तार से उठी चिंगारी इतनी घातक सिद्ध हुई कि उससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए l लांच थाना के तिगरू ग्राम में आज दोपहर को विद्युत लाइन के तार से उठी चिंगारी नीचे कचरे के ढेर में गिरी तो कचरे के ढेर में आग लग गई, कचरे की आग बीरु के घर तक पहुंच गई, घरवालों के घर से निकलने के पूर्व ही आग ने बिकराल रुप लेकिन लिया, चूँकि घर में एक ही दरवाजा था इसलिए घर के लोग अंदर ही फ़स गए, तो पड़ोसियों ने घर के पीछे की दीवार तोड़ दी लेकिन तब तक आग से जलने से बीरु की मौत हो चुकी थी जबकि बीरु कि पत्नी और दोनों बच्चे झुलस गए थे आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया और आग से झुलसे महिला व बच्चों को इंदरगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों की गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दतिया जिला अस्पताल रेफर किया। जहाँ दतिया में आग से झुलसी माँ ओर बेटी की भी मौत हो गई। बीरु की आग से जलने से गाँव में ही मौत हो गई थी। अब मृतक बीरु की पत्नी सरस्वती और बेटी निधि 7 वर्ष ने भी अस्पताल वमे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here