चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े बाइक चोरी घटना का सीसीटीवी फुटेज आया समाने।

शाजापुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं, जो आए दिन चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। ताजा मामला शहरी हाईवे शहीद पार्क की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दो चोर दिनदहाड़े बाइक चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाइक मालिक आनंद सूर्यवंशी ने बताया कि वह अपनी गाड़ी दुकान के बाहर पार्क करके अंदर गया हुआ था। इस दौरान दो लोग आए और गाड़ी को दिनदहाड़े चोरी कर ले गए। आनंद ने बताया कि वह अपनी गाड़ी को बहुत प्यार से रखता था और उसकी गाड़ी की कीमत लगभग 50,000 रुपये है। आनंद ने कोतवाली थाने पर शिकायती आवेदन सौंपा है और पुलिस से अपनी गाड़ी की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में दो चोर दिखाई दे रहे हैं, जो बाइक को चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में यह भी दिखाई दे रहा है कि चोरों ने बाइक को चोरी करने से पहले आसपास के इलाके में घूमकर देखा था। पुलिस ने बताया कि वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में लोगों में अपने वाहन के प्रति भय का माहौल है और लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं,, घटना का सीसीटीवी फुटेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here