उफनते नाले मे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का वाहन बहा,ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की सर्तकता से बची चार जिंदगियां

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के नेपानगर और आसपास की ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जारी मूसलाधार बरसात के बाद नदी वाले उफान पर है ताप्ती नदी के साथ-साथ उसकी सहायक नदीयो में भी पानी का जलस्तर अपने चरम पर पहुंच चुका है।

इस बीच नेपानगर तहसील के अंतर्गत आने वाले बाकडी गांव में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से भरा एक वाहन उफनते नाले में फंस गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल थे सभी कर्मचारी बाकडी में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के बाद अपने मुख्यालय बुरहानपुर की ओर लौट रहे थे

blob:https://www.no2politics.com/e73ada7f-3978-4d09-8c55-791e326de98b

तभी वाहन उफनते नाले में फस गया ग्रामीणों द्वारा तत्काल नेपानगर थाने को सूचना दी गई नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल सहित नेपानगर थाने में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों की सहायता से रस्सा डालकर सभी कर्मचारी एवं वाहन को सुरक्षित बाहर निकल गया घटना ग्राम सिविल बाकडी मार्ग पर स्थित जामुन नाले पर घटित हुई सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

blob:https://www.no2politics.com/d81744f3-633e-49ba-a427-f5d36dedc5d8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here