“पति की दरिंदगी और ससुराल वालों की हैवानियत से त्रस्त महिला ने लगाई न्याय की गुहार

गुना “पति की दरिंदगी और ससुराल वालों की हैवानियत से त्रस्त महिला ने लगाई न्याय की गुहार,महिला ने कहा- अब इज्जत की सौदेबाज़ी मंज़ूर नहीं!”गुना मृगवास, एक महिला, जो बिहार से अपने सपनों को संजोकर पति के साथ मृगवास आई थी, आज उन्हीं सपनों के चूर-चूर हो जाने की दहशत के साथ न्याय की गुहार लगा रही है पीड़िता ने अपने पति रामू उर्फ लक्ष्मीनारायण लोधा और सास शांति बाई पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, यौन शोषण के लिए मजबूर करने और झूठे आरोपों में फँसाने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।महिला ने बताया कि उसका पति प्रतिदिन शराब पीकर मारपीट करता है और अब उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश कर रहा है मामला तब और भी गंभीर हो गया जब रामू ने उसे गांव के एक युवक, अवनीश पारीक पर झूठा बलात्कार का आरोप लगाने और थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाया जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसे बुरी तरह पीटा गया और घर से निकाल दिया गया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/04/1000285429.mp4

महिला उसकी सास शांति बाई भी उस पर अवैध संबंध बनाने और पैसे कमाने का दबाव बना रही है पीड़िता महिला ने कहा, “मैं अपनी छोटी बच्ची को देख कर सब कुछ सह रही थी, पर अब मेरी आत्मा इस अत्याचार को और नहीं झेल सकती। मेरी इज्जत मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, और मैं इसे बेचने वालों के साथ नहीं रह सकती।”मामला में इससे पहले भी पीड़िता ने थाना मृगवास में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन ग्रामीणों के दबाव में उसने वह शिकायत वापस ले ली थी आज वह फिर से न्याय की गुहार लगा रही है और कह रही है कि यदि उसे या उसकी बेटी को कुछ होता है, तो उसके जिम्मेदार रामू लोधा और उसकी मां शांति बाई होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here