दुनिया में कुछ वाकये ऐसे होते हैं जिनके बारे में सुनकर ऐसा लगता है कि आखिर ये कैसे हो सकता है? लेकिन डेनेवर कोलोराडो में एक रेस्टोरेंट में कुछ ऐसा ही हुआ है जिसे जानकर आप भी कहेंगे- ये कैसे हो सकता है?
एनडीटीवी के मुताबिक डेनेवर में एक रेस्टोरेंट है जिसे 2018 में तीसरी बार एक कार ने पूरी तरह से तोड़ दिया. दरअसल ये कार रेस्टोरेंट को तोड़ते हुए उसके अंदर घुस गई. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन रेस्टोरेंट को काफी नुकसान हुआ है. घटना शनिवार सुबह 2 बजे की है.
यह भी पढ़ें: 7 साल का यह बच्चा है 2018 का Youtube स्टार, एक साल की कमाई 2.2 करोड़ रुपए
इंस्टाग्राम पर हॉर्नेट ने रेस्टोरेंट की एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि एक बीएमडब्लयू रेस्टोरेंट के अंदर घुस गई. इस घटना में रेस्टोरेंट का शीशा भी टूट गया.
पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. कहा जा रहा है कि ड्राइविंग करते समय ड्राइवर नशे में था.
दिलचस्प यह है कि इस रेस्टोरेंट के साथ बीते एक साल में तीर बार इस तरह का हादसा हुआ है. हालांकि रेस्टोरेंट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपने कस्टमर्स को भरोसा दिलाया है कि वह जल्द दोबारा शुरुआत करेंगे.
यह भी पढ़ें: इंटरनेट पर इस मॉडल की तस्वीर आखिर इतना कंफ्यूज क्यों कर रही है?