Threatening to kill PM while drunk, police arrested

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली :

राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने पुलिस को कॉल करके प्रधानमंत्री को मारने की धमकी दे डाली. धमकी भरे एक कॉल के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया. इस शख्स ने फोन पर कहा कि पीएम को मारने के लिए 30 करोड़ रुपये की सुपारी देगा.  पुलिस ने जल्द ही कॉल करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम पिंटू सिंह है और उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें

पिंटू कारपेंटर का काम करता है और दिल्ली के सागरपुर इलाके में रहता है. ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब के नशे में धुत्त होकर पुलिस को धमकी वाला कॉल किया था. 

यह भी पढ़ें- फर्जी आपत्तिजनक तस्वीरों से 100 से अधिक महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस

जांच में पता चला है कि आरोपी की मानसिक हालात भी ठीक नहीं है उसका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी के घर से दवाइयां भी बरामद हुई हैं, पुलिस ने आरोपी ने आरोपी को हिरासत में लिया है उसका मेडिकल करवाया जा रहा है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here