सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नया अभियान शुरू किया है। पार्टी की ओर से जारी पोस्ट में लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों के सबूत साझा करने की अपील की गई है।पोस्ट में लिखा गया है कि अब “पहला वादा पूरा करने का समय आ गया” है। अभियान के तहत जनता और पत्रकारों से भ्रष्ट अधिकारियों के नाम, दस्तावेज, फोटो, वीडियो और संबंधित विभागों की जानकारी भेजने को कहा गया है।इस पहल को लेकर प्लेटफॉर्म के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जमीनी स्तर पर अभियान चलाया जाएगा और लोगों द्वारा भेजी गई जानकारियों के आधार पर मामलों को उजागर किया जाएगा।सोशल मीडिया पर इस अभियान को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ नई पहल बता रहे हैं, जबकि कुछ ने इसकी पारदर्शिता और प्रभाव को लेकर सवाल भी उठाए हैं।
- Breaking News
- states
- Bundelkhand
- Chhattisgarh
- Education
- Madhya Pradesh
- Nation
- Politics
- Social Viral
- Uttar Pradesh
- views and opinions


