छतरपुर के 3 अक्टूबर की रात थाना कोतवाली के नारायणपुरा रोड पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की घटना पर थाना कोतवाली में हत्या के प्रयास एवं आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।,एसपी रजत सकलेचा द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए थे।,थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा इस मामले में पूर्व में आरोपी अन्नी उर्फ मेहताब खान निवासी रानी तलैया, छतरपुर को गिरफ्तार किया गया था और घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई थी।,फरार मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा कर्नाटक के बेंगलुरु, महाराष्ट्र के पुणे एवं नागपुर सहित उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में तलाश की गई। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी *टीपू करिया उर्फ अरशद खान निवासी सबनीगर मोहल्ल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया।,पूछताछ में आरोपी ने नारायणपुरा रोड पर हुई फायरिंग की घटना के संबंध में सुपारी लेकर फायर करने की बात बताई है। मामले में अन्य आरोपी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है, आदतन अपराधी टीपू करिया हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध वसूली, अपहरण एवं मारपीट जैसे 22 से अधिक अपराधों में लिप्त है। आरोपी थाना कोतवाली के 2, थाना नौगांव के 1 एवं जिला जबलपुर के 1 सहित कुल 4 प्रकरणों में वांछित था।
बाईट-अरूण सोनी -सीएसपी


